Home » लपेटा लेटेस्ट » लाल किले पर भावुक कर गया पल: बच्ची के सिर से गिरी टोपी, PM मोदी ने खुद उठाकर पहनाई

लाल किले पर भावुक कर गया पल: बच्ची के सिर से गिरी टोपी, PM मोदी ने खुद उठाकर पहनाई

Share This Article

नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। पीएम मोदी जब स्कूली बच्चों से मुलाकात कर रहे थे, तभी एक बच्ची ने उनके पैर छुए। इसी दौरान उसके सिर से टोपी नीचे गिर गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत बच्ची की टोपी उठाई और अपने हाथों से उसे दोबारा बच्ची के सिर पर पहनाया। पीएम मोदी के इस सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और यह पल स्वतंत्रता दिवस समारोह के यादगार क्षणों में शामिल हो गया।

बच्चों से मिलने पहुंचे PM मोदीIndependence Day 2026: PM Modi stays on tradition, sports Bandhani maroon  safa for Independence Day - India Today

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री बच्चों के बीच पहुंचे। सफेद, हरे और केसरिया रंग के कपड़े पहने स्कूली बच्चों का समूह उनसे मिलने के लिए आगे आया। पीएम मोदी ने बच्चों से हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की।

इसी दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री के पैर छुए। पैर छूते समय उसके सिर से टोपी गिर गई। पीएम मोदी ने बिना देर किए टोपी उठाई और बच्ची को पहना दी।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया वीडियो

प्रधानमंत्री का बच्ची के प्रति यह आत्मीय व्यवहार कैमरों में कैद हो गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सामने आए इस भावुक पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This