Home » देश » महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत

Share This Article

भिवंडी (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

भिवंडी: 4 मंजिला इमारत ढहने से 9 की मौत, 8 के दबे होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, नगर निगम और आपदा राहत (NDRF/स्थानीय बचाव दल) की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इमारत में कुल 48 कमरे थे। चार मंजिलों वाली इस बिल्डिंग की प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे, जिनमें कई परिवार रहते थे।नगर निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक (डेंजरस) घोषित कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान पूरी इमारत अचानक ढह गई।प्रशासन का कहना है कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव दल भारी मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि खतरनाक घोषित किए जाने के बावजूद इमारत में लोग कैसे रह रहे थे और मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This