Home » लपेटा लेटेस्ट » बैतूल में खेलते-खेलते 2 इंच लंबी कील निगल गया 8 साल का मासूम, भोपाल रेफर

बैतूल में खेलते-खेलते 2 इंच लंबी कील निगल गया 8 साल का मासूम, भोपाल रेफर

Share This Article

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर विकासखंड के ग्राम सिलपटी में खेलते समय एक 8 वर्षीय मासूम ने गलती से करीब 2 इंच लंबी लोहे की कील निगल ली। घटना के बाद परिजन बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में कील उसके पेट में होने की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार, देवेश चौहरे नाम का बच्चा घर में लोहे की कील से खेल रहा था। इसी दौरान कील उसके मुंह में चली गई और वह उसे निगल गया। कुछ देर बाद बच्चे को उल्टी हुई, जिससे परिजनों को लगा कि कील बाहर निकल गई है। लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया। यहां एक्स-रे में पेट के अंदर लोहे की कील साफ दिखाई दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार के लिए बच्चे को भोपाल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है।

बैतूल में खेलते-खेलते दो इंच लंबी कील निगल गया 8 साल का मासूम, भोपाल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में विस्तृत जांच के बाद कील निकालने की प्रक्रिया तय की जाएगी। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को नुकीली या खतरनाक वस्तुओं से दूर रखें और ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This