Home » देश » देश में 13वां सबसे सूखा मानसून, सामान्य से 12.6% कम बारिश; 10 अक्टूबर तक विदाई

देश में 13वां सबसे सूखा मानसून, सामान्य से 12.6% कम बारिश; 10 अक्टूबर तक विदाई

Share This Article

देश में मानसून-2026 का सीजन सामान्य से 12.6% कम बारिश के साथ खत्म होने की ओर है। इस बार का मानसून देश के इतिहास में 13वां सबसे सूखा सीजन रहा, जबकि पिछले 11 सालों में यह सबसे कम बारिश वाला मानसून बताया जा रहा है। सीजन के आखिरी दौर में हुई तेज बारिश से बारिश की कमी में करीब 2.5% का सुधार हुआ

मानसून की गति भी सुस्त: यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों के 315 जिलों में सूखे का  खतरा - monsoon with low speed drought risk in 315 districts across 12  states including up bihar

इस बार देश के करीब 43% जिलों में 20 से 72% तक कम बारिश दर्ज की गई। पंजाब में सबसे ज्यादा 41% बारिश की कमी रही, जबकि राजस्थान में करीब 22% कम बारिश हुई। इसके अलावा 9 अन्य राज्यों में भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी भारत में ओडिशा में सामान्य से करीब 30% ज्यादा बारिश हुई। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में इस साल 1901 के बाद सबसे कम बारिश दर्ज की गई।

10 अक्टूबर तक पूरे देश से विदाई

 देश में मानसून की वापसी 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अगले दो दिनों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून की वापसी की संभावना है।इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट सकता है। हालांकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे देश से विदा होने की संभावना है। इसके बाद 15 अक्टूबर के बाद दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में उत्तर-पूर्व मानसून दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This