Home » लपेटा लेटेस्ट » गुजरात के कच्छ में 3 मिनट में दो बार हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहशत

गुजरात के कच्छ में 3 मिनट में दो बार हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहशत

Share This Article

कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर तीन मिनट के भीतर लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप का पहला झटका दोपहर 2:20 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। इसका केंद्र खावड़ा से करीब 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बताया गया। पहले झटके के महज तीन मिनट बाद, दोपहर 2:23 बजे दूसरा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। दूसरे भूकंप का केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में स्थित था। प्रशासन के अनुसार, दोनों भूकंपों के बाद किसी भी तरह के नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गुजरात: कच्छ में खावड़ा के पास महसूस किए भूकंप के झटके | Gujarat:  Earthquake tremors felt near Khavda in Kutch - NDTV India

गौरतलब है कि कच्छ देश के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में शामिल है। वर्ष 2001 के विनाशकारी भुज भूकंप के बाद से इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस इलाके में समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This