Home » लपेटा MP » इंदौर के सयाजी होटल की रसोई में गंदगी का ‘खुलासा’, 66 किलो नॉनवेज बिना डेट के मिला

इंदौर के सयाजी होटल की रसोई में गंदगी का ‘खुलासा’, 66 किलो नॉनवेज बिना डेट के मिला

Share This Article

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कॉकरोच-चूहे, फंगस लगी मूंगफली और सड़ी सब्जियां मिलीं; स्टोरेज और स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव और किचन की स्वच्छता को लेकर कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। दिल्ली और इंदौर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने होटल के किचन, स्टोरेज एरिया और खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग डेट के मिली। निरीक्षण में खाद्य सामग्री को निर्धारित तापमान पर नहीं रखने, वेज और नॉनवेज सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखने समेत कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम को सी-फूड, चिकन और मटन एक साथ स्टोर किए हुए मिले।जांच के दौरान होटल के किचन और स्टोरेज एरिया में कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी के प्रमाण मिले। चूहे भी पाए गए। कुछ जगहों पर चूहों की लीद मिली। ड्राई स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें भी पाई गईं।खाद्य सुरक्षा टीम को स्टोर में सड़े हुए टमाटर और आलू मिले, जबकि मूंगफली में फंगस पाया गया। कई खाद्य सामग्री दीवार से सटाकर और बिना पैलेट के सीधे जमीन पर रखी गई थी। पैलेट के नीचे भी गंदगी मिली।निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य उत्पाद बिना लेबल के मिले। पैक्ड कुल्फी पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं था। वहीं, कुछ टेट्रापैक लीक मिले। उबले आलू पर एक्सपायरी डेट की टैगिंग भी सामने आई। टीम को फ्रोजन डेजर्ट भी मिला, जिसे होटल के मेन्यू में आइसक्रीम के रूप में दर्शाया गया था। इसके अलावा ग्रेवी को रूम टेम्परेचर पर स्टोर किया गया था।जांच में सामने आया कि वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। सी-फूड, चिकन और मटन को भी एक साथ स्टोर किया गया था। फूड प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म पर जंग और रस्ट पाया गया।डस्टबिन में गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की व्यवस्था भी नहीं मिली। खाद्य सामग्री के तापमान, स्टोरेज और किचन की साफ-सफाई में मिली इन खामियों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की है। मामले में विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।https://youtube.com/shorts/Bie3GHPhcVE?si=XBfmGsfPvm3H2xs7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This