
गुजरात के कच्छ में 3 मिनट में दो बार हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहशत
कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर तीन मिनट के भीतर लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक










