खाचरौद में किसानों का ट्रैक्टर शक्ति प्रदर्शन, बीमा राशि को लेकर गरजे अन्नदाता; पूर्व विधायक शेखावत ने संभाली कमान
खाचरौद (उज्जैन)। फसल बीमा की राशि के भुगतान और बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार को खाचरौद की सड़कों पर दिखाई दिया। भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली। आयोजकों के मुताबिक रैली में 1500 से अधिक ट्रैक्टर शामिल…


