Home » लपेटा लेटेस्ट » अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस विधायक भैरोंसिंह परिहार, बोले- दलाली से कमजोर हो रही कांग्रेस, बिना बताए आए तो ‘मुंह काला’ करेंगे

अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस विधायक भैरोंसिंह परिहार, बोले- दलाली से कमजोर हो रही कांग्रेस, बिना बताए आए तो ‘मुंह काला’ करेंगे

Share This Article

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भैरोंसिंह परिहार ने पार्टी के प्रदेश संगठन और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंच से तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ नेता दलाली कर कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। नलखेड़ा में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी जाती। इतना ही नहीं, कार्यक्रमों के पोस्टरों से उनकी तस्वीर भी हटा दी जाती है। विधायक ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संगठन का कोई नेता बिना उन्हें बताए उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम करने आया, तो उसका “मुंह काला करके बाहर निकालेंगे।” उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। भैरोंसिंह परिहार ने आरोप लगाया कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले लोगों को आज संगठन के बड़े नेता मंच पर आगे बैठा रहे हैं, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। अपने संबोधन में विधायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थन करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं, लेकिन भोपाल में बैठे कुछ नेता कांग्रेस की सरकार बनने नहीं देना चाहते और पार्टी को अंदर से कमजोर कर रहे हैं।

Susner Congress MLA Bhaironsingh Parihar Controversial Statement | Politics

‘कार्रवाई मंजूर, लेकिन कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं’

विधायक परिहार ने साफ कहा कि यदि सच बोलने पर पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करती है, तो उन्हें मंजूर है, लेकिन वे अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे।

उनके भाषण के दौरान समर्थकों ने “बापू तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगाए। विधायक के इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और संगठनात्मक असंतोष को लेकर सियासी चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This