Home » Blog » उज्जैन में महिला से अमानवीयता की हद, अर्धनग्न कर गांव में घुमाया; 11 पर केस, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में महिला से अमानवीयता की हद, अर्धनग्न कर गांव में घुमाया; 11 पर केस, 3 गिरफ्तार

Share This Article

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। झारड़ा थाना क्षेत्र के अरनिया वेणा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, उसके बाल काटे गए, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया वेणा में एक विवाहिता के साथ कथित रूप से बेहद अमानवीय व्यवहार किया गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने जमीन में हिस्सेदारी मांगने से नाराज होकर उसके घर में जबरन घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने उसके बाल काट दिए, कपड़े फाड़ दिए और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस दौरान उसके पति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।पीड़िता की शिकायत पर झारड़ा थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला वर्ष 2023 में अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। विवाह के बाद वह अपने नए ससुराल की जमीन में हिस्सेदारी की मांग को लेकर गांव पहुंची थी। इसी विवाद के दौरान यह घटना हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद की पृष्ठभूमि चाहे जो भी रही हो, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह और बद्रीलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This