Home » Blog » CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक

Share This Article

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार | cm bhagwant mann announcement aap party ministers and mla will appear before

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के हर निर्देश और फैसले का पूरा सम्मान किया जाएगा और जो भी निर्णय होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किए जाने के बाद 29 जून को पंजाब सरकार के मंत्री और पार्टी के सभी विधायक निर्धारित समय पर अकाल तख्त के समक्ष उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री और विधायक अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे। जिन मंत्रियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, वे अपना जवाब भी लिखित में सौंपेंगे।

“अकाल तख्त का हर फैसला स्वीकार करेंगे” – भगवंत मान  उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब सिख समुदाय की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और आम आदमी पार्टी उसके हर निर्णय का सम्मान करती है। भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब नहीं किया गया है, इसलिए जिन मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है, वही सरकार और पार्टी का पक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेशी के बाद मंत्री और विधायक मीडिया के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे। इस ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें श्री अकाल तख्त साहिब में होने वाली इस महत्वपूर्ण पेशी पर टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This