Home » देश » सूरत में 3 महिलाओं की हत्या का 4 साल बाद खुलासा, घर के आंगन से मिला कंकाल

सूरत में 3 महिलाओं की हत्या का 4 साल बाद खुलासा, घर के आंगन से मिला कंकाल

Share This Article

गुजरात के सूरत जिले के कोसांबा में तीन महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला करीब 4 साल बाद सामने आया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और कोसांबा पुलिस ने वडफालिया स्थित एक घर के आंगन से मानव कंकाल बरामद किया है।

Surat Triple Murder Case | Kosamba Couple Arrest Skeleton Recovered

पुलिस के मुताबिक, मामले में माधवदास और उसकी पत्नी उर्मिला पर तीन महिलाओं की हत्या का आरोप है। मृतकों में उर्मिला की नानी शांताबेन, बहन भगवतीबेन और माधवदास की मां मंजुलाबेन शामिल हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब माधवदास ने अपनी पत्नी को हत्या में फंसाने के लिए पुलिस में शिकायत की। जांच के दौरान उसकी शिकायत संदिग्ध लगी। पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर चार साल से छिपे हत्याकांड का राज सामने आया। पुलिस के अनुसार, शांताबेन की हत्या 7 अक्टूबर 2022 को हुई थी। आरोप है कि सोते समय तकिए से उनका मुंह दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव को एक ड्रम में डाल दिया गया।

ड्रम में शव रखकर सीमेंट से किया सील

पुलिस का दावा है कि माधवदास और उर्मिला ने शव को ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट और पानी भर दिया। करीब साढ़े तीन महीने बाद ड्रम को खोला गया और शव को सीमेंट के ब्लॉक समेत घर के बरामदे में खोदे गए गड्ढे में दफना दिया गया। इसके ऊपर भी सीमेंट की परत डाल दी गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या को छिपाने के लिए रिश्तेदारों से शांताबेन की मौत कोरोना संक्रमण से होने की बात कही गई थी। अब जांच एजेंसियां बरामद कंकाल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This